भास्कर न्यूज| पंडरीपानी जनपद पंचायत फरसाबहार के ग्राम पंचायत में उपसरपंच पद के चुनाव लगभग सभी जगह संपन्न हो चुका हैं। फरसाबहार पंचायत के पंडरीपानी में गजाधर यादव निर्विरोध उप सरपंच का चुनाव जीत लिए हैं। यहां के ग्राम पंचायत के पंचों ने एवं ग्रामीणों ने गजाधर यादव पर भरोसा किया है यहां से एक ही प्रत्याशी का नामांकन फॉर्म भरने पर वह निर्विरोध विजय घोषित किए गए। गजाधर यादव की जीत से गांव के लोगों ने जमकर पटाखे फोड़ रंग गुलाल लगाकर उत्साह मनाया गया सरपंच एवं समस्त ग्रामीणों ने उन्हें जीत की बधाई दिया और शुभकामनाएं दी। उप सरपंच गजाधर यादव ने जीत मिलने के बाद ग्रामीण मतदाता एवं पंचों का आभार जताया इसके साथ ही उन्होंने अपने उद्बोधन में कहां की गांव के विकास ही उनकी पहली प्राथमिकता होगी उन्होंने यह भी कहा कि गांव के विकास के साथ ही साथ जनता की दिलो में अपनी जगह बनाएंगे।


