गजेंद्र को सर्वश्रेष्ठ संकुल समन्वयक का सम्मान

करंदोला| विनोबा संस्था के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में बस्तर ब्लॉक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संकुल समन्वयक गजेंद्र ठाकुर को जिला शिक्षा अधिकारी बी आर बघेल के द्वारा सम्मानित किया गया। वे शिक्षक के रूप में प्राथमिक शाला पटेल पारा राजपुर में पदस्थ हैं उनके संकुल के अंतर्गत सात प्राथमिक माध्यमिक व हाई स्कूल आते हैं। शिक्षक व संकुल समन्वयक के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने अपने संकुल में बाल पोषण वाटिका, बच्चों की डिजिटल शिक्षा, ग्रीष्मकालीन अवकाश में छात्र छात्राओं को कंप्यूटर शिक्षा जैसी कई उपलब्धियां के लिए ब्लॉक व जिला स्तर पर उन्हें सम्मानित किया जा चुका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *