गडकरी की घोषणा से आउटर रिंग रोड का मार्ग प्रशस्त:वर्तमान रिंग रोड से 12 किमी की दूरी पर 190 किमी में होगा इसका निर्माण

नितिन गडकरी ने 6000 करोड़ रुपए से तैयार आउटर रिंग रोड के डीपीआर को मंजूरी प्रदान कर दी। यह आउटर रिंग रोड वर्तमान रिंग रोड से 12 किमी दूरी पर बनेगा। जिसकी कुल लंबाई 190 किमी की होगी। इसका प्रस्ताव रांची के भविष्य को देखते हुए किया जाएगा। यह रिंग रोड भविष्य में रांची के सभी प्रखंड एवं गांवों को टच करेगा। इससे शहर और गांवों की दूरी कम होगी। इससे राज्य के अंदर गुजरने वाली तीन नेशनल हाईवे जुड़ेगा। जिसमें उरकिल एनएच-20, ब्रांबे एनएच-75, नगड़ी कुरगी एनएच 20 एनएच 43 और एनएच 33 इससे जुड़ेगा। एनएच-33 पर ओरमांझी प्रखंड कार्यालय के पास से होते रांची-कुड़ मार्ग पर नांवे में जाकर मिलेगा। एनएच-23 रांची-गुमला रोड से मौजूदा रिंग रोड से 8-10 किमी आगे जाकर आउटर रिंग रोड का प्रस्ताव है। तुपुदाना से आगे खूंटी से थोड़ा पहले निकल सकता है। 30 वर्षों के परिवहन लोड को ध्यान में रखकर इसको तैयार किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *