गड्ढा खोदने और पाटने का काम ही नहीं अब जरूरी निर्माण भी होगा

भास्कर न्यूज | बालोद बालोद जिला के जुंगेरा मंडल के ग्राम लाटाबोड़ में केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा द्वारा किसान संवाद एवं वीबी जीरामजी जन चौपाल का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन जिला अध्यक्ष सुरेंद्र देशमुख के नेतृत्व में, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय बजट में किए गए किसानों एवं ग्रामीण विकास से जुड़े समायोजन पर खुलकर चर्चा की गई। प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में समाज के हर तबके के नागरिकों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि वी बी जी राम जी योजना के तहत अब केवल गड्ढा खोदने और पाटने का काम ही नहीं बल्कि गांव में सड़क, नाली, सिंचाई, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी, सामुदायिक शौचालय, स्वच्छ जल जैसी सुविधाओं के निर्माण कार्य किए जाएंगे। साथ ही रोजगार की अवधि पहले 100 दिन थी, अब इसे 125 दिन किया गया है। प्रदेश प्रवक्ता किसान मोर्चा रविंद्र सिंह ने बताया कि केंद्रीय बजट में कृषि क्षेत्र के लिए 1.62 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। किसानों की आय बढ़ाने, उच्च मूल्य वाली फसलों को प्रोत्साहित करने, मत्स्य पालन, पशुपालन और ग्रामीण रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान दिया गया है। बजट में किसानों की आय बढ़ाने का प्रावधान है जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा कि 500 जलाशयों और अमृत सरोवरों का एकीकृत विकास मत्स्य पालन को मजबूत करेगा, स्टार्टअप, महिला समूह और फिश फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन के माध्यम से बाजार से जोड़ने में मदद करेगा। प्रदेश सह संयोजक वीबीजीरामजी योगेश्वानन्द योगी ने बताया कि बजट में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को आधुनिक बनाने और आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया है। मुख्य घोषणाओं में 1.32 लाख करोड़ रुपये का कृषि बजट, भारत-विस्तार आदि शामिल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *