गढ़वा फोरलेन बाईपास सड़क लोगों का सपना था, जिसे पूरा किया

नितिन गडकरी ने गढ़वा में कहा कि 11 वर्ष से मंत्री हूं, जो घोषणा मैंने की, एक भी पत्रकार नहीं पूछ सकता कि मैंने जो घोषणा की उसे पूरा नहीं किया हो। मेरे पास पैसों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने 1129.48 करोड़ की लागत से निर्मित बाईपास सड़क का उद्घाटन और 1330 करोड़ रुपए की लागत से गुमला जिले में छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा से गुमला तक बनने वाले फोरलेन सड़क का ऑनलाइन शिलान्यास किया। कहा कि भूमि का मसला निबटाएं, योजनाओं का काम शुरू हो जाएगा। राष्ट्रीय मार्ग का काम करने के लिए तैयार हूं। भूमि व वन विभाग का क्लीयरेंस मिलता है तो कोई पैसे की कमी नहीं है। मेरे पास द्रौपदी जैसी थाली है। पैसों की कोई कमी नहीं है। रांची-वाराणसी सड़क 13000 करोड़ रुपए की लागत से जून 2026 में पूरा होगा। रांची-पटना फोरलेन सड़क वर्ष 2027 में पूरा होगा। झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि विकास के मामले में दलगत भावना से ऊपर उठकर कार्य करते हैं। गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि गढ़वा में बाईपास सड़क सपना बनकर रह गया था। इसे केंद्रीय मंत्री व सांसद ने पूरा करने का काम किया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से गढ़वा-अंबिकापुर सड़क निर्माण कराने की मांग की, जिसे केंद्रीय मंत्री ने स्वीकृति की घोषणा कर दी। गोड्डा : एनएच-333A दुमका से साहिबगंज जाने में 2 घंटे बचेंगे गोड्डा से सुंदरपहाड़ी खंड तक NH-333A का ₹100 करोड़ की लागत से 18 किमी चौड़ीकरण कार्य से दुमका से साहिबगंज व फरक्का यात्रा का समय कम हो जाएगा। दुमका से साहिबगंज जाने में अभी 5 घंटे का समय लगता है जो घटकर 3 घंटे हो जाएगा। चौड़ी सड़क होने से लिट्टीपाड़ा और पाकुड़ तक जाने के के लिए सुगम कनेक्टिविटी ​िंमलेगी। व्यापारियों व किसानों के लिए उत्पाद को बाजार तक पहुंचाना आसान होगा। गिरिडीह : पपरवाटांड़ को सिहोडीह कॉलेज मोड़ से जोड़ेगा केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गिरिडीह शहर के एनएच 114ए की 9 किमी सड़क चौड़ीकरण का भी लोकार्पण किया। यह सड़क पपरवाटांड़ से गिरिडीह शहर के बीच से गुजरकर सिहोडीह कॉलेज मोड़ को जोड़ती है। लोकार्पण वाली योजनाओं की सूची में भी गिरिडीह शहर में एनएच114ए की 9 किमी सड़क को 20 करोड़ की लागत से चौड़ीकरण शामिल है। लेकिन असलियत यह है कि इस सड़क का कहीं चौड़ीकरण नहीं हुआ, बल्कि जो पुरानी सड़क थी, उस पर 1 लेयर बिटुमिन वर्क कर खानापूर्ति की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *