लोहंडीगुड़ा | ग्राम पंचायत गढ़िया में शनिवार को उपसरपंच के लिए मतदान हुआ। जहां भाजपा समर्थित भरत कश्यप जो वर्तमान में ग्राम गढ़िया सरपंच हैं उन्होंने पीलू बघेल को उप सरपंच का प्रत्याशी बनाया था उन्हें 6 वोट मिले। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी संतु कश्यप को 12 वोट मिले जबकि कुल 21 वोट पड़े जिसमें 3 निरस्त हुए। उप सरपंच के 2 प्रत्याशी मैदान में थे। उप सरपंच चुने गए युवा नेता संतु कश्यप ने बताया कि भरत कश्यप ने हराने के लिए पूरा जोर लगा दिया था।


