भरतपुर| देश के 77वें गणतंत्र दिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय भरतपुर पर जिला अध्यक्ष दिनेश सूपा ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दिनेश सूपा ने 77वें गणतंत्र दिवस महापुरुषों के बलिदान को है। जिला अध्यक्ष सूपा ने संविधान में वर्णित त्याग, तपस्या, बलिदान, आजादी, अभिव्यक्ति एवं सशक्त देश पर भी प्रकाश डाला। इस मौके पर इससे पहले सुबह जिला कांग्रेस की ओर से गांधी पार्क स्थित बापूजी की प्रतिमा पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुन्नी कप्तान में दूध, शहद एवं गंगाजल से स्नान कराया। कार्यक्रमों में एड.साहब सिंह,भगवान कटारा, योगेश सिंघल, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस मनाया। गणतंत्र दिवस के महापर्व पर निदेशक डॉ.जेके शर्मा ने 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान के लागू होने पर ही भारत एक गणराज्य और लोकतांत्रिक देश बना। इस अवसर पर सहायक कुलसचिव एस.बी.सिंह, अंकुर शर्मा, उत्कर्ष शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे । – लायंस क्लब भरतपुर द्वारा 77वां गणतंत्र दिवस रेलवे उच्च माध्यमिक विद्यालय रेलवे स्टेशन के सामने क्लब अध्यक्ष भारत अग्रवाल सेक्रेटरी सत्यदेव आर्य संस्था प्रधान दीनदयाल तिवारी ने ध्वजारोहण एवं सरस्वती पूजा कर शुरुआत की। क्लब अध्यक्ष भारत अग्रवाल ने स्कूल में पिछले साल की वार्षिक परीक्षा में पहली क्लास से बारहवीं क्लास तक के प्रथम एवं द्वितीय स्थान पाने वाले एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को उपहार भेंट किए । सखी एंजल्स संस्था की ओर से गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संस्था की अध्यक्ष मीनू गोयल बताया कि देश के 77वें गणतंत्र दिवस किया गया। इसके पश्चात आशी अग्रवाल, प्रीति कंसल, सुषमा सिंघल एवं चांदनी ने देशभक्ति गीतों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया। वहीं अनीता कालरा, मुक्ता, प्रीति बंसल एवं कृष्णा ने देशभक्ति गीत, कविता की प्रस्तुति दी। – 77वें गणतंत्र दिवस की पावन बेला पर जवाहर नगर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री के पिता किशन स्वरूप शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर पुलिस बल द्वारा तिरंगे को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया ध्वज के फहराते ही तिरंगे को सलामी दी गई। किशन स्वरूप ने सभी भरतपुर वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता शैलेश कौशिक, भाजपा जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा, गिरधारी गुप्ता, भगवान दास शर्मा, लखन पहलवान, श्याम कटारा ,सुंदर सिंह, डॉ वीरेंद्र पचौरी आदि उपस्थित रहे। – श्री ब्राह्मण सभा भरतपुर की ओर से श्री ब्राह्मण धर्मशाला खिरनी घाट भरतपुर पर श्री ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष डॉ. लोकेश शर्मा द्वारा 77वां गणतंत्र दिवस पर झंडारोहण किया गया है। कार्यक्रम में कौशलेश शर्मा, जसवंत दारापुरिया, महेन्द्र कुमार शर्मा गादौली, केदारनाथ पाराशर आदि उपस्थित रहे। -अखिल भारतीय बाल्मीकि समाज विकास परिषद के तत्वावधान में संस्था के जिला कार्यालय दीनदयाल नगर में मनाया गया। समाज से इन योजनाओं से लाभान्वित होने की अपील की। संस्था के जिलाध्यक्ष उमेशचंद जादों, उमेश जादों, राजेश बाल्मीकि, बालकिशन महलानियां आदि उपस्थित रहे। -नगर निगम के वार्ड संख्या 50 अंतर्गत मेहंदी बाग विद्यालय एवं बझेरा स्थित विद्यालय में गरिमामय ढंग से गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड निवर्तमान पार्षद रामेश्वर सैनी ने सहभागिता निभाई और ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।


