“गणपति देवा तेरी हो रही जय जयकार’ समेत अन्य भजनों पर झूमे भजक्तजन

भास्कर न्यूज | जालंधर मां त्रिपुरमालिनी धाम, श्री देवी तालाब मंदिर में भक्तों की ओर से शुक्रवार को मां त्रिपुरमालिनी की भव्य चौंकी करवाई गई। कार्यक्रम की शुरूआत भक्तों ने मां के दरबार में माथा टेककर कर की। राज स्वराज एंड पार्टी ने महामाई के भजनों का गुणगान करके भक्तिमय माहौल बनाया। उन्होंने “गणपति देवा तेरी हो रही जय जयकार…, तेरे लाल तेरा चाउंदे ने दीदार दातिये…, दे चरणा दा प्यार माए नी मैनू रक्ख लै सेवादार…, स्वर्गा तोह सोहना तेरा द्वार, माए नी हत्थ जोड़ खड़े… व अन्य भजन सुनाकर भक्तों को मंत्रमुग्ध किया। उन्होंने भजनों के माध्यम से भक्तों को बताया कि व्यक्ति को जीवित रहने के लिए जैसे भोजन की अधिक आवश्यकता होती है। वैसे ही उसे अपने जीवन में सत्संग की जरूरत होती है। जब व्यक्ति अपनों से विद्वान, गुणवान और अच्छे लोगों के संपर्क में आता है, तो उस व्यक्ति में अच्छे गुणों का विकास हो जाता है। इससे व्यक्ति के जीवन में सुख और शांति प्राप्त हो जाती है। प्रबंधक कमेटी के सदस्यों भजन पार्टी को मां की चुनरी पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में भक्तों ने मां त्रिपुरमालिनी की भव्य आरती के दर्शन करके आशीर्वाद भी प्राप्त किया है। यहां महासचिव राजेश विज, ललित गुप्ता, पविंदर बहल, विनोद गुप्ता, बलदेव आनंद, सीमा मल्होत्रा, यादव खोसला, रमन शर्मा, भारत भूषण, जगमोहन सिंह खोसला, प्रदीप पुजारी, सुनील अरोड़ा और हर्ष कुमार व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *