राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित संस्कृत शिक्षा सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा में केंडिडेट्स का रुझान कम देखने को मिल रहा है। सोमवार को गणित विषय के लिए हुई परीक्षा में करीब पचास फीसदी केंडिडेट्स अनुपस्थित रहे। बारह बजे तक चलने वाली ये परीक्षा बीकानेर के बारह सेंटर पर चल रही है। आयोग की ओर से लगातार चार दिन परीक्षा आयोजित की जा रही है। शनिवार से शुरू हुई परीक्षाएं मंगलवार तक चलेगी। बीकानेर के 25 सरकारी और 31 निजी स्कूलों में ये परीक्षा हो रही है। परीक्षा में पंद्रह सौ वीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इन केंद्रों पर अलग-अलग दिन परीक्षा हो रही है। सोमवार को बारह सेंटर पर तीन हजार 143 केंडिडेट्स को एग्जाम देना था, जिसमें 1585 केंडिडेट्स ही एग्जाम देने पहुंचे, जबकि एक हजार 558 अनुपस्थित रहे। ऐसे में 50.43 प्रतिशत उपस्थिति रही। इससे पहले जनरल नॉलेज के एग्जाम में दस हजार 346 केंडिडेट्स बैठे थे लेकिन यहां भी आठ हजार 639 केंडिडेट्स एग्जाम देने आए ही नहीं। रविवार को दूसरी पारी में विज्ञान की परीक्षा थी, जिसमें 1385 में से 1385 ने एग्जाम दिया और एक हजार 203 अनुपस्थित रहे। संस्कृत शिक्षा में 347 टीचर्स की भर्ती के लिए हो रही इस परीक्षा में सबसे ज्यादा संस्कृत के 79 पद है जबकि सबसे कम हिन्दी के 39 पद है। जीके के पेपर में बीकानेर का श्याम सुंदर उधर, जीके के एग्जाम में बीकानेर के पेराओलंपिक खिलाड़ी श्याम सुंदर के बारे में भी सवाल किया गया। सवाल था कि श्याम सुंदर ने पेरिस पैरा ओलंपिक में किस खेल में हिस्सा लिया था। इसका सही जवाब तीरंदाजी था, जिसमें श्याम सुंदर ने सिल्वर मेडल जीता था।


