गणित मेला: बच्चों ने की चित्रकारी, रंगोली बनाई

बालोद| ग्राम जगन्नाथपुर के सरस्वती शिशु मंदिर में गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती पर गणित मेला लगाया। बच्चों ने चित्रकारी, भाषण, गिनती, पहाड़ा, आकृति कविता, रंगोली का प्रदर्शन किया। समिति के पदाधिकारी एससी हरदेल, खिलानंद गिलहरा ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की। गणितज्ञ रामानुजन के जीवन से संबंधित प्रश्न भी पूछे। प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार दिया गया। गणित मेले में 14 बच्चों ने गणित चार्ट, 8 ने भाषण, 6 ने गणित प्रादर्श, 7 ने पत्ती व मसाला संग्रह, 11 बच्चों ने उल्टी गिनती, 16 ने सीधी गिनती, 9 ने कविता, 4 ने रंगोली, 8 ने चित्रकला और 7 बच्चों ने अनाज संग्रह सहित कुल 90 बच्चों ने अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानाचार्य ताराचंद साहू, नंदिनी साहू, गुनीता देशलहरे,दामिनी साहू, खिलेश्वरी साहू, लीलेश्वरी साहू, पद्मिनी विश्वकर्मा, तानसेन साहू, सोहनलाल साहू, हेमलाल साहू, दिनेश पटेल मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *