तीन दिवसीय कोटा महोत्सव का आज से आगाज हो रहा है। 23 से 25 दिसंबर तक लोक कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुतियां देंगे। सुबह 9 बजे खडे गणेश जी मंदिर से कोटा उत्सव की शुरूआत होगी। यहां फूल बंगला, श्रृंगार एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी। इसके बाद 10 बजे से चंबल रिवर फ्रंट शौर्य घाट पर करियर फेयर, फूड कोर्ट, फोटो एग्जिबिशन, क्राफ्ट बाजार, अमृता हाट, लघु उद्योग मार्ट, पेंटिंग वर्कशॉप शुरू होंगी। चंबल रिवर फ्रंट के पश्चिमी घाट व गढ़ पैलेस में तीन दिन निशुल्क एंट्री रहेगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम
सुबह 11 बजे से स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी जिसमें सृजन द स्पार्क समूह द्वारा संगीत से कार्यक्रम को सजाया जाएगा। शाम को मैथिली ठाकुर की संगीतमयी प्रस्तुतियां विजयश्री रंगमंच पर शाम 6 बजे से होंगी। कथक नृत्यागंना बरखा जोशी की प्रस्तुती भी होगी। तीनों दिन अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की पंतगबाजी भी खास आकर्षण रहेगी। आतिशबाजी भी होगी। चंबल महाआरती और दीपदान से रोशन होगी सांझ
शाम 4 बजे चंबल महाआरती एवं दीपदान से आकर्षक नजारा देखने को मिलेगा। यहां बनारस के पंडितों द्वारा चम्बल माता की भव्य आरती की जाएगी।कोटा ग्रेन एवं सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अविनाश राठी ने बताया कि महाआरती के लिए दस हजार इलेक्ट्रोनिक दीपक वितरित किए जाएगे। इसके बाद दीपदान होगा, जिसके लिए लगभग 1 हजार आटे के दीपक तैयार करवाएं गए है। 24 को हेरिटेज वॉक, कचौरी फेस्ट, फिल्म फेस्टीवल मंगलवार 24 दिसंबर को भव्य हेरिटेज वॉक मथुराधीश मंदिर गढ़ पैलेस से रामपुर कोतवाली तक निकल जाएगी और समापन पर कचोरी फेस्ट का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी को कोटा की स्वादिष्ट कचोरी खिलाई जाएगी। दोपहर 12 बजे से चम्बल रिवर फ्रंट के शौर्य घाट पर शहर के विभिन्न निजी शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों के मध्य सांस्कृतिक प्रतियोगिता एवं शाम 4 बजे फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। 25 को फेशन-शो, साफा-मूंछ, कोटा क्वीन प्रतियोगिता, टेलेंट हंट कोटा महोत्सव के तीसरे दिन 25 दिसम्बर को चम्बल रिवर फ्रंट के शौर्य घाट पर सुबह 10 बजे साफा-मूंछ प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इसके बाद लोकल टेलेन्ट हंट विजेता कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां, युवा महोत्सव के विजेताओं द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी। शाम 6.30 बजे से कोटा डोरिया फैशन शो, कोटा की क्वीन प्रतियोगिता खास आकर्षण रहेंगे। किशोर सागर तालाब पर शाम 7 बजे से बैण्ड वादन एवं आतिशबाजी का आयोजन किया जाएगा। तीनों दिन कार्यक्रम स्थलों पर रात्रि आतिशबाजी की जाएगी। तीनों दिन सेलिब्रिटी नाइट
सेलिब्रिटी नाइट में 23 दिसंबर को शाम 6 बजे मैथिली ठाकुर का गायन एवं बरखा जोशी द्वारा कथक, 24 दिसंबर को रजत चौहान का कॉमेडी शो एवं द यंग ड्रग बैंड ग्रुप की प्रस्तुति होगी। यह दोनों आयोजन विजय श्री रंगमंच पर होंगे। 25 दिसंबर को शाम 6 बजे से रिवर फ्रंट शौर्य घाट पर मोनिशा नायक द्वारा कथक प्रस्तुति होगी। जबकि राजस्थानी लोक कलाकारों की प्रस्तुति विजय श्री रंगमंच पर होगी।


