जयपुर | मानसरोवर मेट्रो स्टेशन के स्थित वीर हनुमान मंदिर में गणेश जी और राधा-कृष्ण की प्रतिमाओं की प्रतिष्ठापना की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। विनायक एलेंजा विकास समिति की चंदा सोनी ने बताया कि प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई और हवन कर पूर्णाहुति दी गई।


