राजनांदगांव। श्री गणेश हनुमान मंदिर मिथिला धाम में अंग्रेजी नव वर्ष 2025 के शुभ दिन एक जनवरी एवं पौष मास शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि के अनुसार नृसिंह सरस्वती जयंती के शुभ अवसर पर भजन कीर्तन एवं श्री गणेश का अभिषेक पूजन किया जाएगा। श्रीगणेश जी का अभिषेक पंडित निरंजन ठाकुर एवं पूजन महंत त्यागी बाबा पंडित आदित्य झा एवं भोलेनाथ बाबा वैद्यनाथ का अभिषेक पंडित उग्र नारायण झा के द्वारा किया जाएगा। श्री हनुमान चालीसा का पाठ पंडित प्रवीण चौधरी के द्वारा संपूर्ण विश्व के कल्याणार्थ किया जाएगा। मंदिर समिति के संयोजक अशोक चौधरी एवं सदस्य गोपी कृष्ण झा, राधा कृष्ण झा, मनोज चौधरी, संजय झा, प्रफुल्ल भेजानी, योगेश मानेक, प्रकाश मानेक ने सभी धर्म प्रेमी से उपस्थिति की अपील की है।


