गदईपुर में कॉपर की तारें चोरी, मालिक बोला- जो चोर ढूंढेगा उसे 5 हजार दूंगा

भास्कर न्यूज | जालंधर गदईपुर में बुधवार तड़के करीब 2 बजे तीन चोरों ने इलेक्ट्रॉनिक्स रिपेयर की दुकान को निशाना बनाते हुए कॉपर की तारें चोरी कर लीं। वारदात दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सुबह शटर खोलने पर दुकानदार जसबीर को चोरी का पता चला, जिसके बाद फोकल पॉइंट चौकी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जसबीर ने बताया कि गली में स्थित रिपेयर दुकान से चोर तारें बोरी में भरकर फरार हो गए। उन्होंने आरोपी की जानकारी देने वाले को 5 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि इलाके में लगातार चोरियां हो रही हैं और कई मामले अब तक ट्रेस नहीं हुए। उन्होंने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *