घाघरा | विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर गम्हरिया और पाकरटोली गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित कार्यक्रमों का बीडीओ दिनेश कुमार द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने स्तनपान के महत्व को लेकर चल रहे गतिविधियों की सराहना की और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को माताओं के बीच इस विषय पर अधिक जागरूकता फैलाने का निर्देश दिया। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से बातचीत कर स्तनपान से जुड़ी उनकी समझ और समस्याओं को भी जाना।कार्यक्रम में महिलाओं को बताया गया कि जन्म के एक घंटे के भीतर शिशु को मां का पहला दूध (कोलोस्ट्रम) देना बेहद जरूरी है, जिससे शिशु को रोग प्रतिरोधक क्षमता मिलती है। इसके साथ ही छह माह तक केवल मां का दूध देने की सलाह भी दी गई।बीडीओ ने यह भी कहा कि स्तनपान को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने की दिशा में यह सप्ताह एक महत्वपूर्ण पहल है। इस मौके पर सुपरवाइजर आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, स्थानीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता और ग्रामीण महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। गुमला | कांग्रेस के युवा नेता अभिनव भगत एवं सांसद प्रतिनिधि राजनील तिग्गा ने कसीरा पंचायत के कसीरा ग्राम निवासी कांग्रेस कार्यकर्ता हजारी खड़िया के आकस्मिक निधन की सूचना पर शोकित परिवार से मिलकर सांत्वना दी। अभिनव भगत ने कहा कि हजारी खड़िया पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे। उनका असामयिक निधन पार्टी के लिए अपूर्ण क्षति है। उनकी कमी पुरी नहीं की जा सकती है। इस शोक की घड़ी में समस्त कांग्रेस पार्टी परिवार के साथ है। सांसद सुखदेव भगत ने भी हजारी खड़िया के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मौके पर मण्डल अध्यक्ष राजा खड़िया, रूपेश कुमार सन्नी, संदीप कुजूर, बलिराम गोप, बिकेन्दर साहू, नारायण महली, जोहन खड़िया, सुकरा खड़िया, बुतरू साहू, बहुत मसली, तैता खड़िया, संदीप खड़िया इत्यादि उपस्थित थे।