गरियाबंद जिला पंचायत में भाजपा को बहुमत:गौरी शंकर कश्यप अध्यक्ष और लालिमा ठाकुर उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए

गरियाबंद जिला पंचायत में भाजपा को पहली बार बहुमत मिला है। कुल 11 सीटों में से पार्टी ने 8 सीटें जीती हैं। एससी श्रेणी से भाजपा समर्थित गौरी शंकर कश्यप निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं। लालिमा ठाकुर को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अध्यक्ष पद के लिए नाम तय करने से पहले सांसद रूपकुमारी चौधरी और राजिम विधायक रोहित साहू ने सभी सदस्यों से व्यक्तिगत चर्चा की। इसके बाद ही संगठन की सहमति से अंतिम नाम तय किया गया। गौरी शंकर कश्यप (32) संघ और विश्व हिंदू परिषद से जुड़े रहे हैं। वे देवभोग के गोहकेला गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता किसान हैं और भाई व्यापार करते हैं। उन्होंने बिंद्रा नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के सरगीगुड़ा सीट से जीत हासिल की है। गौरी शंकर कश्यप ने पद की गरिमा के अनुरूप कुर्सी के साथ न्याय करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार की जन कल्याण कारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में जिला पंचायत की भूमिका हमेशा से अग्रणी रहे। इसी भाव विचार को लेकर अनुभवी सदस्यों के मार्गदर्शन में विकास के लिए काम करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *