भास्कर न्यूज | बेमेतरा छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा भवन में साय सरकार के तीसरे बजट के रूप में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 1.72 लाख करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया गया। प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक अवधेश चंदेल ने इसे राज्य के समग्र विकास का रोडमैप बताया। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 का यह बजट किसानों, युवाओं, महिलाओं और बुनियादी ढांचे के विस्तार को समर्पित है। किसानों के कृषि पंपों के लिए 5,500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। ग्रामीण विकास के अंतर्गत सड़क योजनाओं हेतु 1,700 करोड़ रुपये तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लिए 4,000 करोड़ रुपये का प्रावधान राज्य को नई दिशा देगा। स्व रोजगार योजनाओं का विस्तार किए हैं: निर्वाणी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रज्ञा निर्वाणी ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए स्व-सहायता समूहों को प्रोत्साहन, स्वरोजगार योजनाओं का विस्तार और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को जारी रखने की घोषणा सराहनीय है। दुर्गावती योजना के तहत 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर बेटियों को 1.50 लाख रुपये देने का प्रावधान किया गया है। वहीं महतारी वंदन योजना के लिए 8,200 करोड़ रुपये का प्रावधान किए हैं।


