गर्भवती नाबालिग को झांसी से पुलिस ने किया बरामद:नाबालिग आरोपी भी दबोचा, पूछताछ कर किशोरी को वन स्टॉप सेंटर भेजा

ग्वालियर की झांसी रोड थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आठ महीने पहले लापता हुई नाबालिग को झांसी से बरामद कर लिया है। अगवा की गई किशोरी गर्भवती है और उसे अगवाकर ले जाने वाला आरोपी भी नाबालिग है। पुलिस आरोपी और नाबालिग को लेकर वापस ग्वालियर आ गई है और पूछताछ के बाद नाबालिग को वन स्टाप सेंटर भेज दिया है। अप्रैल में हो गई थी लापता झांसी रोड थाना प्रभारी मंगल सिंह पपोला ने बताया कि अप्रैल महीने में 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा गायब हो गई थी, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया था। इसके बाद से ही पुलिस छात्रा की तलाश कर रही थी, लेकिन उसका पता नहीं चल रहा था तो छात्रा की तलाश की जिम्मेदारी एसआई प्रकाश सिंह चौहान, आरक्षक कमल राजपूत और महिला आरक्षक रश्मि को सौंपी। जिसके बाद पुलिस टीम ने उसकी तलाश शुरू की तो पता चला कि नाबालिग झांसी में है और इसका पता चलते ही पुलिस टीम झांसी पहुंची तो बताए पते पर नाबालिग नहीं मिली और पुलिस टीम ने पड़ताल की तो पता चला कि नाबालिग को एक नाबालिग अगवा कर लाया था और किराए का कमरा लेकर झांसी की पंचवटी कॉलोनी में रह रहा था। इसका पता चलते ही पुलिस टीम पंचवटी कॉलोनी पहुंची और छात्रा को बरामद कर आरोपी नाबालिग को निगरानी में लेकर ग्वालियर आए है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि नाबालिग गर्भवती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *