महासमुंद| बागबाहरा के पोटरपारा में एक गर्भवती महिला को पानी मांगने के बाद उसके पेट में ईंट फेंककर मारने की मामला सामने आई है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के बताए अनुसार बागबाहरा के वार्ड 14 पोटरपारा निवासी पूजा चौहान ने शिकायत में बताया कि 5 अप्रैल को रात 8:30 बजे वह अपने परिवार के सदस्यों को भोजन परोस कर घर में बैठी थी, उसी समय मोहल्ले का ही सूरज उर्फ सन्नी मानिकपुरी उनके घर के दरवाजा के पास आकर पीने के लिए पानी मांगा। पूजा चौहान ने सूरज को एक गिलास पानी लाकर दी। इसके बाद सूरज पानी पीकर दो चार कदम आगे जाकर दोबारा वापस आकर पूजा के साथ गाली गलौज करते हुए दरवाजे के बाहर से ही ईंट से फेंक कर पेट को मार दिया। ईंट से लगने पर उसके पेट में अंदरूनी दर्द हो रही है। उसने बताया कि वह वर्तमान मे 4 माह की गर्भवती है। घटना को पूजा चौहान के सास, ससुर और मोहल्लेवासियों ने देखे सुने है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दर्ज किया


