गर्मी का मार्च शुरू, झालावाड़ में पारा पहुंचा 37 डिग्री

झालावाड़| पश्चिमी हवाओं के असर से मार्च के पहले ही सप्ताह में जिले में पसीने वाली गर्मी महसूस की जाने लगी है। इस वर्ष मार्च की शुरुआत में ही तापमान तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार को दिन-रात के तापमान मे एक-एक डिग्री की और बढ़ोतरी हो गई। इससे गर्मी का असर और तेज हो गया। दोपहर में तो तेज गर्मी के चलते लोगों ने पंखे चलाकर गर्मी से राहत पाने की कोशिश की। मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा। मौसम शुष्क रहने से 38 डिग्री तक पहुंचेगा दिन का तापमान मौसम केंद्र जयपुर के वैज्ञानिक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने तथा आगामी दिनों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान 2 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। 15 मार्च के बाद पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल छाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *