अमृतसर | गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। वीरवार को अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से 7 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से 6 डिग्री ऊपर रहा। मौसम विभाग के अनुसार, 6 मार्च को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री रहने की संभावना है। 7 से 11 मार्च के बीच अधिकतम तापमान 30-31 डिग्री और न्यूनतम 14-15 डिग्री के बीच रहेगा। इस दौरान मौसम साफ रहेगा।


