गर्मी ने दी दस्तक, रातें भी 2.30 गर्म, मार्च में और बढ़ेगा पारा

लुधियाना| पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण लोग दिन में गर्मी और शाम को हल्की ठंड का मिला-जुला अनुभव कर रहे हैं। बुधवार को शहर के अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिससे यह 27.4 डिग्री रहा। हालांकि, यह आंकड़ा अभी भी सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक है। इसके विपरीत, न्यूनतम तापमान में 2.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई और यह 13.5 डिग्री पर पहुंच गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक है। बुधवार की सुबह शहर के कुछ हिस्सों में घने कोहरा, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा और सूर्य निकला। जिससे कोहरे का असर पूरी तरह खत्म हो गया। दिन भर तेज धूप खिली रही, जिससे दोपहर के समय लोगों को हल्की गर्मी का अहसास हुआ। हालांकि, सूरज ढलते ही मौसम ने फिर पलटी खाई और शाम होते-होते हल्की सर्दी महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी असर और दिखाएगी। एक मार्च तक अधिकतम तापमान में 30 तक बढ़ोतरी की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *