गर्मी बढ़ी तो चौक-चौराहों पर लगा रहे प्याऊ, राहगीरों को मिलेगा सत्तू व शरबत, बच्चे सीखेंगे कुकिंग के गुर

महिलाओं की संस्थाएं भी समाज सेवा कार्य में आगे हैं। इस गर्मी के मौसम में कोई भी प्यासा नहीं रहे, इसे लेकर महिलाओं की संस्थाओं ने शहर में जगह-जगह प्याऊ की व्यवस्था की हैं। कई संस्थाओं ने पशु-पक्षियों को पानी पिलाना शुरू कर दिया है। बेजान परिंदों के लिए छतों व आसपास की जगहों पर पीने के लिए पानी व खाने के लिए दाने की व्यवस्था की गई है। राहगीरों को सत्तू, शरबत, गन्ने का जूस दिया जाएगा। समर वेकेशन में बच्चे कुकिंग के गुर सीखेंगे। मारवाड़ी महिला मंच रांची शाखा की ओर से शहर में स्थाई और अस्थाई प्याऊ लगाया जा रहा है। 6 कॉलेजों में स्थाई प्याऊ लगाए जाएंगे। अपर बाजार और लालपुर में अस्थाई प्याऊ 4 लगाया गया । मीडिया प्रभारी रीना सुरेका ने बताया कि इस बार कुल 10 जगहों पर अस्थाई प्याऊ लगाया जाएगा। अस्थाई प्याऊ के साथ चना, ककड़ी और खीरा की भी व्यवस्था की गई। बच्चों के लिए अग्रसेन भवन में समर वेकेशन का आयोजन 24 से 26 मई तक किया जाएगा। इस दौरान बच्चों को कैंपिंग के साथ कुकिंग के गुर सीखाए जाएंगे। संस्था की महिलाएं अपने घरों में पक्षियों के लिए छतों में पानी के कुंडे और दाना की व्यवस्था की है। संस्था पिछले 15 सालों से यह कार्य कर रही है। मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा प्रतिदिन समाज सेवा कर रही है। हरमू रोड स्थित गोशाला में संस्था ने गो-सेवा की। संस्था की महिलाएं घरों की छतों पर पक्षियों के लिए दाना व पानी की व्यवस्था की हैं। मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने बताया कि आसपास के लोगों के बीच पक्षियों के लिए पानी और खाने का 2-2 कुंड का वितरण किया जा रहा है। अभी 20 दिया गया है। इस साल 100 कुंडों का वितरण किया जाना है। बच्चों के बीच फल व जूस का वितरण किया जाएगा। गर्मी में यह सेवा निरंतर जारी रहेगी। 18 साल से प्याऊ लगाकर समाज सेवा कर रही है। माहेश्वरी सभा महिला समिति की महिलाओं ने अपने-अपने घरों व आसपास की जगहों पर पक्षियों के लिए दाना और पानी की व्यवस्था की है। कई जगहों पर राहगीरों को पानी पिलाया जा रहा है। अक्षय तृतीया के दिन सेवा सदन रोड में अन्नपूर्णा सेवा के तहत शरबत, गुड़ व चने का वितरण किया जाएगा। मीडिया प्रभारी रश्मि कोठारी मालपानी ने बताया कि सेवा सदन रोड के अन्नपूर्णा सेवा में इस बार बदलाव किया गया है। सदस्यों द्वारा सत्तू का वितरण किया जा रहा है। आम पानी, शरबत, जूस का वितरण किया जाएगा। जेसीआई रांची उड़ान की ओर से गर्मी को देखते हुए राहगीरों और जरूरतमंदों के बीच मई में 100 छाता का वितरण किया जाएगा। अध्यक्ष अदिति मेवाड़ा ने बताया कि संस्था के सदस्यों के बच्चों के लिए ​ स्विमिंग प्रतियोगिता और महिलाओं के लिए वाटर पोलो का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 23 अप्रैल को होगा। रातू में अस्थाई प्याऊ का 3 महीनों के लिए लगाया गया है। इसके साथ ही राहगीरों और ऑटो चालकों के बीच शरबत, फल, बेल का शरबत वितरण इसी सप्ताह से शुरू किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *