गर्मी बढ़ेगी: 24 घंटे में पारा 2 डिग्री बढ़ने के बने आसार

जांजगीर | बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा। मंगलवार की तुलना में अधिकतम व न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। दो दिशा से हवा आने से लोगों को सुबह ठंड और दोपहर में गर्मी का अहसास हुआ। ऐसी स्थिति पिछले कई दिनों से है। हालांकि 20 फरवरी तक अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री का इजाफा हो सकता है। दरअसल उत्तर दिशा से ठंडी के बजाय दक्षिण दिशा से नमीयुक्त हवा ज्यादा मात्रा में आने से यह स्थिति बनने का अनुमान है। 72 घंटे में दिन का पारा 33 डिग्री के आसपास रहने से दोपहर में गर्मी व उमस बर्दाश्त करनी होगी। सूर्योदय के साथ ही तेज धूप व गर्मी बढ़ने लगी है। आने वाले समय में गर्मी और बढ़ने का अनुमान है। रात का पारा 18 डिग्री के आसपास रहने का 20 फरवरी तक न्यूनतम तापमान भी 17 से 18 डिग्री के आसपास रह सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *