भास्कर न्यूज | बालोद मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा। सोमवार की तुलना में अधिकतम तापमान स्थिर रहा। जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री ज्यादा रहा। सुबह से शाम अधिकांश समय तक मौसम साफ रहा। धूप खिली रही। सूर्य की तपिश की वजह से दोपहर में लोगों को गर्मी व उमस का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आगे भी ऐसी स्थिति रह सकती है। 72 घंटंे में अधिकतम तापमान मंे 3 डिग्री का इजाफा होने का अनुमान है। इसके अलावा होली के बाद 6 मार्च तक रात का पारा 21 डिग्री पर पहुंच सकता है। इस स्थिति मंे लोगों को दिन के अलावा रात में भी गर्मी व उमस का सामना करना पड़ सकता है। शाम 6 से 7 बजे के बीच बालोद में वातावरण में नमी की मात्रा 31 फीसदी रही। इस दौरान 8 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। पिछले सप्ताह से दिन के अलावा रात में भी लोगों को गर्मी व उमस से जूझना पड़ रहा है। दक्षिण दिशा से गर्म हवा आने का अनुमान है मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक वातावरण में नमी की मात्रा महज 20 फीसदी के आसपास या इससे कम रहने का अनुमान है। इसके अलावा 10 से 11 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दक्षिण दिशा से गर्म हवा आने का अनुमान है। इस स्थिति में तापमान में इजाफा होने से गर्मी व उमस बढ़ते क्रम पर रहेगा। अमूमन हर साल होली पर्व के बाद तापमान में इजाफा होने का ट्रेंड है। इस बार भी मौसम विभाग ने ऐसा ही अनुमान लगाया है। मौसम में बदलाव के लिए कोई सिस्टम सक्रिय नहीं है।


