गर्मी शुरू, लेकिन वॉटर एटीएम बंद पड़े

धमतरी| गर्मी की शुरुआत होते ही राहगीरों को पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि अब तक एक भी प्याऊ घर चालू नहीं हो पाया है। नगर निगम द्वारा शहर में 5 स्थानों पर वाटर एटीएम लगाए गए थे, लेकिन सभी बंद हैं। इनकी देखरेख और मरम्मत नहीं की जा रही है। इस स्थिति में राहगीर मजबूरी में पीने के पानी के लिए होटल या आसपास की दुकानों का सहारा लेने विवश हैं। विंध्यवासिनी मंदिर और एकलव्य खेल परिसर के पास स्थापित वाटर एटीएम चालू करवाने की जरूरत है। बस स्टैंड, इतवारी बाजार और इनडोर स्टेडियम के पास स्थित वाटर एटीएम भी बंद हैं। बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखकर नगर निगम प्रशासन को इस ओर ध्यान देकर इन एटीएम को चालू करना चाहिए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। – जय गिदवानी, मोटर स्टैंड वार्ड

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *