गर्मी से पहले मकई तालाब में निस्तारी पानी भरने की मांग, ताकि समस्या न हो

धमतरी| धमतरी शहर के सबसे बड़े मकई तालाब में निस्तारी पानी उपलब्ध कराने की मांग है। 3 साल पहले पूर्व महापौर विजय देवांगन ने अधारी नवागांव होते हुए बठेना नहर से पानी लाने का प्रयास किया था, जिसमें वे सफल भी हुए थे। अब गर्मी की शुरुआत होते ही यदि प्रमुख तालाबों को भरने के लिए जल संसाधन विभाग से समय पर पानी छोड़ने की व्यवस्था की गई, तो गर्मियों के दौरान निस्तारी पानी की समस्या से बचा जा सकता है। वार्ड वासियों ने इस साल मकई तालाब को गर्मी में भरने की मांग उठाई है। – पवन सेन, मकेश्वर वार्ड

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *