गर्मी से राहत: सुबह छाए रहे बादल, शाम को कई हिस्सों में हल्की बारिश

राजनांदगांव | प्री मानसून सिस्टम से गर्मी पर ब्रेक लग गई है। सुबह से आसमान में काले बादल छाए रहे। दोपहर में गरज चमक की स्थिति बनी। इसके बाद शाम में शहर सहित जिले के कई हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज हुई। मौसम विभाग ने बुधवार को भी जिले के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। बदले मौसम से तापमान में गिरावट हुई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *