लुधियाना|आनंदपुर साहिब में चले दशम पिता तथा 4 साहिबजादों की याद को समर्पित आलौकिक नगर कीर्तन की संगत की सेवा के लिए गांव जरखड़ में ग्राम पंचायत तथा समूह नगर निवासियों की ओर से गर्म दूध का लंगर लगाया। जो भी संगत धार्मिक जोड़ मेले की यात्रा के लिए गुरुद्वारा आलमगीर साहिब से गुजरती है। उनके लिए गांव जरखड़ निवासी संगत की हर सहूलत के लिए विशेष प्रबंध किए है। इस मौके पर जगरूप सिंह जरखड़, सरपंच संदीप सिंह, बलजिंदर सिंह, डॉक्टर जगजीत सिंह, जसप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे।


