छत्तीसगढ़ के कोरबा में पत्नी ने पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ देख लिया। फिर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि पेश से वकील ने प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की पिटाई कर दी। ये देख वहां मौजूद लोगों ने पति और प्रेमिका को पीट दिया। हाई-वोल्टेज ड्रामा का वीडियो भी वायरल हो रहा है। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के चौपाटी का है, जहां पति, अपनी गर्लफ्रेंड को घुमाने चौपाटी लाया था। दोनों कार के अंदर बैठे थे, इसी दौरान अचानक पत्नी वहां पहुंच गई। दंपती में कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद प्रेमिका के चक्कर में पति ने पत्नी से मारपीट कर दी। भीड़ ने प्रेमिका को कार से बाहर निकालकर पीटा पत्नी के चिल्लाने पर चौपाटी के लोग मौके पर एकजुट हो गए। इस दौरान गर्लफ्रेंड ने वीडियो बनाने पर एक अन्य युवती का मोबाइल छीनकर फेंक दिया। इससे मौके पर मौजूद भीड़ भड़क गई और महिला को बाहर खींचकर धुनाई कर दी। पत्नी से मारपीट का लोगों ने किया विरोध सभी महिला के साथ हुई मारपीट का विरोध करने लगे। वहीं कुछ लोग इस विवाद का वीडियो बनाते रहे। सूचना पर सिविल लाइन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद मौजूद लोगों को हटाया गया। साथ ही समझाइश देकर दोनों पक्षों को शांत कराया। बताया जा रहा है कि ये ड्रामा काफी समय तक चलता रहा। बता दें कि चौपाटी में इससे पहले भी मारपीट और चाकूबाजी जैसी घटना सामने आ चुकी है। ———————— छत्तीसगढ़ में क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… गर्लफ्रेंड से मिलने गए युवक की हत्या: युवती के परिजनों ने पीट-पीटकर मार डाला; फिर लाश बिलासपुर के जंगल में फेंकी छत्तीसगढ़ के जांजगीर चापा में अपनी प्रेमिका से मिलने गए युवक की उसके परिजनों ने हत्या कर दी। इसके बाद उसकी लाश को बिलासपुर के चिल्हाटी गांव में लाकर फेंक दिया। मृतक युवक की पहचान टीकाराम केंवट (25) के रूप में हुई है, जो बलौदाबाजार का रहने वाला था। पढ़ें पूरी खबर


