मुरैना के शासकीय गर्ल्स स्कूल के चौकीदार का स्कूल परिसर में दो साथियों के साथ शराब पीकर आपस में झगड़ा करने का वीडियो सामने आया है। चौकीदार ने अपने दो दोस्तों के साथ स्कूल में शराब पी फिर एक साथी के साथ मारपीट की। घटना बुधवार की रात का बताया जा रहा है। जिसका वीडियो गुरुवार को सामने आया है। पुलिस ने आरोपी चौकीदार और उसके साथी के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज किया है। राजकीय कन्या विद्यालय में शाम 6 बजे के बाद पूरा स्कूल स्टाफ निकल जाता है। बुधवार को भी प्रिंसिपल राकेश शर्मा समेत स्कूल का पूरा स्टाफ शाम को चला गया। जिसके बाद रात में स्कूल के चौकीदार लाखन ने अपने साथी हेमंत नागर सहित दो व्यक्ति को बुलाकर शराब पीना शुरू कर दिया। क्लासरूम में शराब पी यह सब उसने स्कूल के एक क्लासरूम में ही किया। शराब पीने के दौरान न जाने किस बात पर चौकीदार लखन और उसके साथी हेमंत नागर ने उस तीसरे व्यक्ति को पीटना शुरू कर दिया। जिसको पीटा जा रहा था, वह नशे में धुत था। वे दोनों उसे थप्पड़ मार रहे थे। वीडियो बनाकर किया वायरस पीटने के दौरान चौकीदार लाखन और हेमंत नागर ने पीटते हुए का वीडियो बना लिया, जिसे वायरल कर दिया। जब यह वीडियो स्कूल प्रशासन तक पहुंचा, तो उन्होंने चौकीदार लाखन को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया गया है। शासकीय कन्या विद्यालय के प्राचार्य राकेश शर्मा ने कहा- वीडियो हमारे ही स्कूल का है। चौकीदार लाखन को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही पुलिस को शिकायत की है। वहीं, सीएसपी विजय सिंहभ दोरिया ने कहा कि कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामले की पड़ताल की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


