राजभवन के निर्देश पर राज्य के सभी विश्वविद्यालयों ने यूनिफॉर्म अवकाश कलैंडर-2025 जारी कर दिया, पर अभी तक एकेडमिक और एग्जाम कैलेंडर जारी नहीं किए हैं। राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने विश्वविद्यालयों को एकेडमिक और एग्जाम कैलेंडर-2025 बनाकर भेजने का आदेश दिया है। इस संबंध में राज्यपाल के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने राज्य की सभी 12 स्टेट यूनिवर्सिटीज को चिट्ठी भेजा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि विलंब किए बिना एकेडमिक और एग्जाम कैलेंडर राजभवन को भेजें। जिन विश्वविद्यालयों को पत्र भेजा गया है, उनमें रांची यूनिर्विटी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी, झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी, झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, झारखंड रक्षा शक्ति यूनिवर्सिटी, कोल्हान यूनिवर्सिटी, विनोबा भावे यूनिवर्सिटी, नीलांबर-पीतांबर यूनिवर्सिटी, बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी, सिद्धो-कान्हू विवि और जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी शामिल हैं। राजभवन ने राज्य के छह विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समरोह आयोजित करने की तिथि को भी स्वीकृति दे दी है। बताते चलें कि विश्वविद्यालयों ने राजभवन को दीक्षांत समरोह आयोजित करने और बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल को आमंत्रित करने लिए प्रस्ताव भेजा था। झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, रांची 25 जनवरी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि, रांची 07 फरवरी जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय 04 फरवरी रांची यूनिवर्सिटी, रांची 07 मार्च किसी भी विश्वविद्यालय में सेशन नियमित नहीं राज्य के किसी भी सरकारी विश्वविद्यालय में सेशन नियमित नहीं है। यूजी और पीजी स्तर पर आधा दर्जन तरह की परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं। लेकिन, किसी भी परीक्षा का सेशन नियमित नहीं है। एकेडमिक एक्टिविटी और परीक्षाओं पर नजर रख रहे शिक्षकों का कहना है कि एकेडमिक कैलेंडर और परीक्षा कैलेंडर सख्ती के साथ लागू करने से सेशन नियमित करने का लक्ष्य आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। शिक्षकों का कहना है कि सेशन नियमित नहीं होने के कारण स्टूडेंट्स कई प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने से वंचित रह जाते हैं, जो उनके कॅरियर को प्रभावित करता है। िकस विश्वविद्यालय में कब होगा कनवोकेशन


