बालोद| शहर के गली-मोहल्लों और सड़कों पर रेत, ईंट और गिट्टी रखे जाने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर बिखरी रेत के कारण बाइक, साइकिल चालक और पैदल राहगीर फिसलकर गिर रहे हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। परशुराम चौक से लेकर दूध गंगा तक कई स्थानों पर निर्माण सामग्री सड़क पर पड़ी हुई है। इससे न केवल यातायात बाधित हो रहा है, बल्कि लोगों की सुरक्षा पर भी खतरा बढ़ गया है। सड़कों पर निर्माण सामग्री रखने वालों पर कार्रवाई की जाए। -बीरेंद्र कतलाम, बालोद


