गवर्नमेंट कॉलेज इटावा में वाटर कूलर ठीक कराने की मांग:एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने ईओ के नाम दिया ज्ञापन

इटावा की गवर्नमेंट कॉलेज में वाटर कूलर खराब होने से पेयजल की समस्या बनी हुई है। साथ ही पानी की टंकियों में कचरा जमा होने से छात्रों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिसे लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने अधिशासी अधिकारी के नाम नगर पालिका में कैशियर सेजराम मीणा को ज्ञापन दिया। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने बताया कि गवर्नमेंट कॉलेज में नगर पालिका द्वारा लगाया गया वाटर कूलर खराब चल रहा है और कॉलेज में बनी पानी की टंकियों में भी कचरा हो गया है। ऐसे में गंदा पानी पीने से छात्रों के स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। इसलिए वाटर कूलर को सही करवाने और पानी की टंकियों की जल्द से जल्द सफाई करवाने की मांग की। अधिशासी अधिकारी राजू लाल मीणा ने मोबाइल पर वार्ता करके विश्वास दिलाया कि आने वाले कुछ दिनों में वाटर कूलर सही करवा दिया जाएगा और पानी की टंकियों की सफाई करवा दी जाएगी। ज्ञापन देने वालों में कॉलेज सहसंयोजक एबीवीपी चिराग मित्तल, छात्र नेता दुलीचंद गुर्जर, एबीवीपी के पूर्व नगर मंत्री जतिन पारेता, छात्र नेता रामकेश गुर्जर, रोहित मीणा, विशाल गुर्जर, अमन वैष्णव, दिनेश बैरवा, खुशबू वैष्णव, प्रिया नागर, अनीता नागर, सुमन बैरवा, रेणु मीणा, गुड्डी सेन, उमा मीणा, मुस्कान कुमारी, पायल बैरवा, माया मीणा, मीनाक्षी नागर, सुनील बैरवा सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *