गहलोत बोले-पायलट और मैं कभी दूर नहीं थे:प्रेम-मोहब्बत हमेशा से है; राजेश पायलट की पुण्यतिथि में पहुंचे, भीड़ में फंसे तो लेने पहुंचे सचिन

कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट की 25वीं पुण्यतिथि पर आज (बुधवार) दौसा में सर्वधर्म प्रार्थना सभा हुई। दौसा के जीरोता-भंडाना स्थित स्मृति स्मारक पर कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजेश पायलट और मेरा 18 साल तक साथ रहा। वे अचानक छोड़कर चले गए, इसका आज भी कष्ट है। प्रार्थना सभा के बहाने सचिन पायलट और गहलोत के करीब आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम कभी दूर नहीं थे। हमारे बीच प्रेम-मोहब्बत हमेशा से है। प्रार्थना सभा में राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित देश-प्रदेश के तमाम नेता पहुंचे। प्रार्थना सभा में कांग्रेस के 66 में से 47 विधायक और सभी 8 सांसद मौजूद रहे। गहलोत भीड़ में पीछे छूटे तो पायलट लेने पहुंचे
प्रार्थना सभा स्थल पर राजेश पायलट से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई गई। सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई नेता प्रार्थना सभा से उठकर प्रदर्शनी की ओर बढ़े। इस दौरान भीड़ उमड़ पड़ी। सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच में भीड़ आ गई। सचिन पायलट ने देखा कि गहलोत पीछे रह गए। पायलट खुद रुक गए। वह पीछे आए और अशोक गहलोत को साथ लिया, तब आगे बढ़े। PHOTOS में देखिए श्रद्धांजलि सभा… अशोक गहलोत के घर जाकर मिले सचिन पायलट:पिता की पुण्यतिथि के कार्यक्रम का निमंत्रण दिया; दोनों के बीच लंबे समय से खींचतान राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर हो रही सभा के पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *