गहलोत सत्ता में लौटते तो वो भी जिले खत्म करते:मदन राठौड़ बोले-गहलोत ने सरकार रिपीट करने के लिए जिले बनाए, रामलुभाया कमेटी ने तो 40 जिले ही बताए

गहलोत राज में बने 17 नए जिलों में से 9 को खत्म करने के बाद बीजेपी-कांग्रेस में पलटवार जारी हैं। आज अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार पर पार्टी के दवाब में काम करने का आरोप लगाया था। जिस पलटवार करते हुए बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि गहलोत ने सरकार रिपीट करने और अल्पमत की सरकार बचाने वाले विधायकों को खुश करने के लिए जिले बनाए थे। राठौड़ ने कहा कि गहलोत अगर सत्ता में लौटते तो वो खुद भी इन सभी जिलों को नहीं रखते। क्योंकि रामलुभाया कमेटी ने तो गहलोत को 40 से 41 जिले बनाने की ही सिफारिश की थी। लेकिन गहलोत ने विधायकों के दवाब में जिलें रेवड़ियों की तरह बांट दिए। उन्होने कहा कि रामलुभाया की रिपोर्ट तो गहलोत ने एक तरफ रख दी। वहीं जिन निर्दलीय और कांग्रेस विधायकों की वजह से गहलोत की अल्पमत की सरकार टिकी हुई थी। उन विधायकों को संतुष्ट करने के लिए उन्होने आनन-फानन में जिले बना दिए। गहलोत ने रामलुभाया कमेटी का मजाक बना दिया
मदन राठौड़ ने गहलोत पर रामलुभाया कमेटी का मजाक बनाने का भी आरोप लगाया। उन्होने कहा कि गहलोत ने कमेटी का अध्यक्ष तो रामलुभाया को बनाया। लेकिन उनकी एक भी बात को नहीं माना। गहलोत ने कमेटी का मजाक बनाकर रख दिया था। उन्होने गहलोत के भैरो सिंह शेखावत के जिले बनाने के बयान पर कहा कि भैरोसिंह शेखावत ने बारां, दौसा और अन्य जिले बनाए थे। लेकिन जिले बनाने से पहले उन्होने सारी व्यवस्थाएं की थी। लेकिन गहलोत ने तो अव्यवस्थित तरीके से जिले बना दिए। जिले बनाने में जनसंख्या का सामानुपातिक प्रतिनिधित्व नहीं देखा। जयपुर जिले की जनसख्या 23 लाख के आसपास हैं। लेकिन दूदू जिले की जनसंख्या 3.5 लाख है। इसी तरह से सांचौर जिला भी एक विधानसभा क्षेत्र को लेकर बना दिया। सांचौर की जनसख्या 3.75 लाख हैं। यह किस तरह का समानुपात हैं। कांग्रेसी भ्रम फैलाकर राजनीति कर रहे
बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ अरूण चतुर्वेदी ने कहा कि ईआरसीपी को अमलीजामा पहनाने का मामला हो, यमुना जल समझौते को मूर्त रूप प्रदान करने का मामला, पेपरलीक माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई कर आरपीएससी सदस्यों को सलाखों के पीछे पहुंचाने का मामला हो, संगठित अपराध पर नकेल कसने का मामला हो, ऊर्जा का क्षेत्र हो या फिर सरकार के पहले ही साल में राइजिंग राजस्थान समिट करने का मामला हो। बीजेपी सरकार चरणबद्ध तरीके से कार्य पुरा कर रही है। इसके बावजूद कांग्रेसी नेता झूठ और भ्रम फैलाकर राजनीति कर रहे है। जिलों पर लिए गए निर्णय से आमजन खुश
बीजेपी विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कैबिनेट द्वारा नए जिलों को लेकर किए गए निर्णय से आमजन खुश है। आज दूदू के लोगों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात कर आभार जताया और जयपुर में शामिल करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया। इसी तरह भीनमाल के लोगों ने भी खुशी व्यक्त की। सरकार ने जिलों की प्रशासनिक, आर्थिक और भौगोलिक दृष्टि को ध्यान में रखते हुए 9 जिलों को रद्द करने तथा 3 संभाग को निरस्त करने का फैसला किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *