भरतपुर की मथुरा गेट थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ा है। जिसके कब्जे से अवैध गांजा और स्मैक बरामद की गई है। पुलिस को देखकर एक व्यक्ति फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है। दोनों व्यक्ति लोगों को स्मैक और गांजा बेचते थे। जिन्हें पुड़िया में बांधकर रखा हुआ था। पुलिस को देखकर भागा व्यक्ति मथुरा गेट थाना अधिकारी देरावर सिंह भाटी ने बताया कि कल एक टीम अपराधियों पर कार्रवाई करने के लिए रवाना हुई। रात करीब 9 बजकर 30 मिनट पर पुलिस की टीम श्याम नगर तिराहे पर पहुंची। जहां मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि दो व्यक्ति केंद्रीय विद्यालय के पीछे एक दुकान पर गांजा और स्मैक बेच रहे हैं। जैसे ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो, एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे। पुड़िया में स्मैक और गांजा रखा था एक व्यक्ति दुकान के अंदर कुर्सी पर बैठा था। जिसे पुलिस की टीम ने पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम अमित निवासी श्याम नगर होना बताया। अमित के पास दो थैली रखी हुई थी। जिसमें से एक थैली को खोलकर देखा तो, उसके अंदर सफ़ेद कागज की दो छोटी-छोटी 28 पुड़िया रखी थी। उसमें से एक पुड़िया को खोलकर देखा तो, उसमें स्मैक थी। सभी पुड़िया से स्मैक निकालकर इकठ्ठा किया। भागने वाले व्यक्ति की तलाश तोलने पर 2.97 ग्राम स्मैक पाई गई। दूसरी थैली को देखा तो उसमें 6 पुड़िया थी। जिनमें गांजा भरा हुआ था। बजन करने पर 3.80 ग्राम गांजा पाया गया। अमित ने बताया कि जो व्यक्ति भागा था जितेंद्र वह गांजा और स्मैक बेचता है। पुलिस ने अमित को गिरफ्तार कर लिया और जितेंद्र की तलाश शुरू की जा रही है।


