गांजा की तस्करी करते पति-पत्नी गिरफ्तार:मध्य प्रदेश के हैं रहने वाले,CG के रास्ते ओडिशा से MP लेकर जा रहे थे,बस्तर में पुलिस किया गिरफ्तार

छ्त्तीसगढ़ में बस्तर जिले की पुलिस ने गांजा की तस्करी करते हुए दंपती को गिरफ्तार किया है। ये पति-पत्नी मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं जो ओडिशा से गांजा लेकर छ्त्तीसगढ़ के रास्ते मध्य प्रदेश जा रहे थे। वहीं पुलिस ने CG-ओडिशा बॉर्डर पर इन्हें गिरफ्तार किया है। मामला नगरनार थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि धनपुंजी नाका के पास एक पति-पत्नी बस का इंतजार कर रहे हैं। ये दंपती ओडिशा से गांजा लेकर आए हैं जो मध्य प्रदेश जाने वाले हैं। वहीं मुखबिर की इसी सूचना के बाद नगरनार पुलिस ने एक टीम बनाई और टीम को इन्हें पकड़ने के लिए मौके पर भेजा। MP के रहने वाले हैं दोनों मुखबिर के बताए अनुसार इन दोनों की पहचान की गई। दोनों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में इन्होंने अपना नाम विजय सिंह ठाकुर और सजना विजय सिंह ठाकुर बताया। पुलिस ने जब तलाशी ली तो उनके पास से एक बैग में करीब 11 किलो 505 ग्राम गांजा बरामद किया गया। जिसकी कीमत कुल 1 लाख 15 हजार रुपए है। वहीं पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार किया। जिन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *