गांजा की तस्करी करते युवक गिरफ्तार:प्लास्टिक की बोरी में लेकर खड़ा था गांजा, मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पकड़ा

बस्तर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आमागुड़ा इलाके से एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 2 किलो 916 ग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 45 हजार 700 रुपए बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली जगदलपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि आमागुड़ा स्थित हनी डेली नीड्स के पास एक व्यक्ति प्लास्टिक बोरी में गांजा लेकर बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई।

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम अखिल पौराणिक (39), निवासी रिलायंस पेट्रोल पंप के पास आमागुड़ा, बताया। तलाशी लेने पर उसके पास रखी प्लास्टिक बोरी से 2 किलो 916 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई

गांजा रखने और परिवहन के संबंध में आरोपी कोई वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में अवैध रूप से गांजा परिवहन करना स्वीकार करने पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *