गांजा सप्लाई करने रायपुर पहुंचे 3 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार:मध्य प्रदेश–महाराष्ट्र के आरोपी 14 किलो से ज्यादा लेकर खड़े थे, पुलिस ने घेराबंदी करके दबोचा

रायपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा न्यू राजेन्द्र नगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 3 अंतर्राज्यीय तस्करों को 14.613 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 7,51,650 रुपए आंकी गई है। आरोपियों का नाम पुलिस द्वारा महाराष्ट्र निवासी तुषार नितिन पवार, किरन सीताराम काये और मध्य प्रदेश निवासी दीपक तोमर बताया जा रहा है। आरोपियों पर आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला 21 फरवरी 2026 को सूचना मिली थी कि अमलीडीह स्थित मेडिसाइन अस्पताल के पास गली में कुछ युवक गांजा बेचने की फिराक में खड़े हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम तुषार नितिन पवार (21) और किरन सीताराम काये (25) निवासी दहीवडी, थाना सिकरापुर, जिला पुणे (महाराष्ट्र) तथा दीपक तोमर (33) निवासी थाना पुरषा, जिला मुरैना (मध्यप्रदेश) बताए। तलाशी के दौरान उनके अलग-अलग बैग से कुल 14.613 किलो गांजा बरामद हुआ। साथ ही 2 मोबाइल फोन और 1,000 रुपए नगद भी जब्त किए गए। तीनों आरोपियों के खिलाफ न्यू राजेन्द्र नगर थाना में अपराध क्रमांक 84/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज खंगाल रही है, ताकि सप्लाई चेन से जुड़े अन्य तस्करों तक पहुंचा जा सके। अब तक 15 आरोपी गिरफ्तार विभागीय अधिकारियों के अनुसार एसीसीयू की टीम ने वर्ष 2026 में अब तक 15 प्रकरणों में 33 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों से 156.381 किलोग्राम गांजा, 2.05 लाख रुपए नगद, 2 चारपहिया वाहन और 8 मोबाइल फोन जब्त किए जा चुके हैं। अधिकारियों का दावा है, कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *