धमतरी| गांधी चौक क्षेत्र सबसे ज्यादा व्यस्त इलाकों में से एक है। यहां तहसील कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, कर्मचारी भवन, गांधी मैदान, डाकघर और टेलीफोन ऑफिस जैसे महत्वपूर्ण कार्यालय हैं, जहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। पुराना जनपद भवन से लेकर टेलीफोन कार्यालय तक सड़क काफी संकरी है। इस सड़क का चौड़ीकरण किया जाना जरूरी है। – घनाराम सोनी, बनियापारा


