गांधी लॉटरी के नाम पर साइबर ठगी करने वाला आरोपी किया गिरफ्तार

लुधियाना| थाना साइबर क्राइम की टीम ने गांधी लॉटरी के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिहार निवासी प्रभात कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे नवादा, पूर्णिया और पटना में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर काबू किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने शिकायतकर्ता को 5 लाख रुपए की लॉटरी निकलने का झांसा दिया था। इसी आधार पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया है कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर “गांधी लॉटरी लुधियाना” के नाम से फर्जी लॉटरी स्कीम चला रहा था। वह लोगों को व्हाट्सएप मैसेज और फोन कॉल के जरिए संपर्क करता था। पहले बड़ी रकम की लॉटरी जीतने का लालच दिया जाता, फिर रजिस्ट्रेशन फीस, प्रोसेसिंग चार्ज और अन्य शुल्क के नाम पर पैसे ऐंठे जाते थे। इस तरह अलग-अलग लोगों को निशाना बनाकर साइबर ठगी की जा रही थी। पुलिस ने आरोपी का 24-02-2026 तक रिमांड हासिल किया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। साथ ही डिजिटल उपकरणों और बैंक ट्रांजैक्शन की गहन जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या लॉटरी ऑफर पर भरोसा न करें। ठगी की आशंका होने पर तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 या नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *