सिटी रिपोर्टर | बोकारो सेक्टर-4 मजदूर मैदान में आयोजित गांधी शिल्प बाजार सह प्रदर्शनी मेला में देश के 15 से अधिक राज्यों से आए कलाकारों ने हस्तशिल्पी अपनी पारंपरिक एवं विशिष्ट कलाओं का प्रदर्शन कर रहे हैं। मेले में विभिन्न तरह के 150 स्टॉल लगाए गए हैं, जिन्हें हस्तशिल्पियों को पूर्णतः निशुल्क उपलब्ध कराया गया है, जिससे उन्हें सीधा उचित मूल्य और आत्मनिर्भरता का अवसर प्राप्त हुआ है। यहां ब्लू पॉटरी, ड्राई फ्लावर क्राफ्ट, जूट उत्पाद, टेराकोटा, मैथिली पेंटिंग, सिक्की घास शिल्प, डोकरा कला, बाटिक प्रिंट, कढ़ाई, बांस शिल्प, कालीन, लाह की चूड़ियां आदि शामिल हैं। हस्तशिल्प विकास संस्थान के सचिव नरेश कुमार ने कहा कि हस्तशिल्प केवल कला नहीं, बल्कि लाखों कारीगर परिवारों की आजीविका का आधार है। हस्तशिल्पियों को निरंतर मंच और बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भविष्य में भी इस प्रकार के राष्ट्रीय स्तर के आयोजन किए जाने का प्रयास किया जाएगा। मजदूर मैदान में लगे मेला सह प्रदर्शनी।


