भास्कर न्यूज | डौंडी सोमवार को कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत डौंडी ब्लॉक के वनांचल सिंघोला, आमाडूला और चिहरो पहुंचे। सिंघोला में यह उनका पहला दौरा था। यहां ग्रामीणों और सरपंच कौशिल्या ठाकुर ने उनका स्वागत किया। जनपद क्षेत्र क्रमांक 15 के जनपद सदस्य और उपाध्यक्ष भोलाराम नेताम ने सांसद को क्षेत्र की समस्याएं बताई। जबकोहड़ा से दमकसा, मंगलतराई से परकालकसा, जबकोहड़ा से अरजगुंडरा और पुतरवाही से मथेना तक पहुंच मार्ग की मांग रखी। आमाडूला बांध से जुड़ी समस्या पर भी मांग पत्र सौंपा। मोबाइल टावर की कमजोर कनेक्टिविटी की जानकारी भी दी। सांसद ने सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। आमाडूला में सरपंच और ग्रामीणों ने स्वागत किया। यहां सिंचाई के लिए वर्षों से अधूरे पड़े बांध और टूटे गेट की जानकारी दी गई। चिहरो में सरपंच कमिथला गावड़े और ग्रामीणों ने स्वागत किया। यहां भी क्षेत्र की समस्याएं सांसद के सामने रखी गईं। कार्यक्रम में अध्यक्ष जनपद पंचायत डौंडी मुकेश कौड़ो, तुलेश्वर हिचामी, जनपद सदस्य डौंडी, आमाडूला के सरपंच कमलेश दुग्गा और नरेन्द्र मंडावी मौजूद रहे।


