गांव की समृद्धि के लिए धार्मिक आयोजन जरूरी

हरदीबाजार | पाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत मुड़ापार में नवधा समिति के तत्वावधान में अखंड नवधा रामायण का आयोजित है। क्षेत्र की मानस मंडलियां प्रस्तुति दे रही हैं। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ. विजय राठौर ने धार्मिक आयोजन में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि जहां प्रभु श्रीराम की कथा होती है, वहां हनुमान जी जरूर रहते हैं। ऐसे धार्मिक आयोजन से गांव में खुशहाली व सुख-समृद्धि रहती है। कथा स्थल में परम आनंद की अनुभूति लोगों को होती है। रामभक्तों के साथ कथा श्रवण उनके लिए भी सौभाग्य की बात है। धतुरा निवासी दुर्गेश कश्यप का भी धार्मिक आयोजन में सहयोग मिला है। इस मौके पर अमरनाथ कौशिक, लक्ष्मी श्रीवास, शंकर साहू, दिनेश वाजपेयी, कुंजराम, झुम्मन, हरप्रसाद, प्रकाश दास, शिवनंदन, संतोष मरावी, नितेश पांडे, रामस्नेही समेत अन्य उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *