गांव धारड़ में 2 नशा तस्करों के मकानों पर चली जेसीबी

अमृतसर/जंडियाला गुरु | जिला प्रशासन और देहाती पुलिस ने वीरवार को जंडियाला गुरु के पास गांव धारड़ में 2 नशा तस्करों के घर जेसीबी से गिरा दिए। एसएसपी मनिंदर सिंह ने बताया कि जगप्रीत सिंह उर्फ जग्गा और सतनाम सिंह उर्फ सत्ता के लंबे समय से नशा बेचने का काम कर रहे थे। जगप्रीत पर एनडीपीएस के 7 और सतनाम पर 4 केस दर्ज हैं। दोनों इस समय जेल में हैं। एसएसपी ने बताया कि अमृतसर जिले में यह 5वीं कार्रवाई है। उन्होंने कहा कि जो लोग दूसरों के घर उजाड़कर अपने महल खड़े करते हैं, उन्हें चैन से नहीं रहने दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *