गांव में सौर ऊर्जा से चलित हैंडपंप एक महीने से बंद है, जिम्मेदार बेपरवाह

भास्कर न्यूज।चिल्फी घाटी ग्राम पंचायत राजाढ़ार के आश्रित गांव बेलापानी में पेयजल के लिए सौर ऊर्जा से हैंडपंप संचालित है। उक्त हैंडपंप एक महीने से बंद पड़ा है। इसके चलते गांव के आदिवासी परिवार झीरिया से पीने का पानी जुटाने को मजबूर हो गए हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से कई बार मौखिक शिकायत कर बिगड़े हैंडपंप को ठीक कराने मांग की है। लेकिन सरकारी नुमाइंदे मरम्मत के लिए नहीं आ रहे हैं। बेलापानी गांव में शत् फीसदी आदिवासी परिवार रहते हैं। गांव निवासी देवलाल ने बताया कि हैंडपंप एक महीने से खराब है। इसकी जानकारी दिए थे, लेकिन अभी तक ठीक करने विभाग के कर्मचारी नहीं पहुंचे। ग्रामीण मानिक लाल बैगा ने बताया कि गांव के पहुंच मार्ग की हालत जर्जर हो गई है। खाद्यान्न चावल लेने के लिए 5 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत आने- जाने में परेशानी होती है। बुधवारी बाई, पंटोरीन बाई, मेहरीन बाई, फूलबाई और चैती बाई सहित अन्य ग्रामीणांें ने हैंडपंप सुधरवाने के साथ गांव तक सड़क बनवाने मांग की है। चिल्फी घाटी. बेलापानी में हैंडपंप बंद पड़ा। ग्रामवासी परेशान हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *