गांव राम की पत्ती की महिलाओं ने लोक गीत गाकर मनाई तीज

जालंधर कैंट जंडियाला के गांव राम की पत्ती में महिलाओं की ओर से रविवार को तीज का त्योहार मनाया गया। विधायक और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव पद्मश्री परगट सिंह अतिथि के रूप में शामिल हुए। गांव के सरपंच कमलजीत सिंह और उनकी टीम ने उनका स्वागत किया। इस दौरान गांव की युवतियों और महिलाओं ने मिलकर सभ्याचारक व रंगारंग प्रोग्राम का आयोजन किया। युवतियों व महिलाओं ने तीज के त्योहार से संबंधित गीतों पर परफॉर्मेंस दी और गिद्दा भी पेश किया। महिलाओं ने झूले झूलकर तीज का शगुन किया। विधायक ने कहा कि यह खुशी की बात है कि गांवों में आज भी तीज बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाई जा रही है। इसके जरिए अपनी पंजाबी विरासत को संभाले हुए हैं। इस तरह के त्योहारों को प्रोत्साहित करना बहुत जरूरी है। तभी हमारी आने वाली पीढ़ियां अपने सभ्याचार और विरासत से जुड़ी रह सकती हैं। यहां ब्लॉक प्रधान जगतार सिंह, जंडियाला प्रधान गुरप्रीत सिंह गोपी और पंच मक्खन सिंह व अन्य साथी मौजूद रहे। तीज पर आयोजित किए गए कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *