गाजियाबाद व NCR में पारा 5 डिग्री पर पहुंचा:13 KM प्रति घंटा से चल रही सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, रविवार और भी सर्द रहने का अनुमान

दिल्ली- एनसीआर में इस समय कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। गाजियाबाद में पारा 5 डिग्री सेल्सियस पर आ पहुंचा है। तेज हवाएं लगातार ठिठुरन बढ़ा रही हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार दिन में हवा चल रही है, वहीं रात में पाला पड़ रहा है, इसी से मौसम अधिक सर्द हुआ है। पाला बर्फ का हिस्सा है। जिससे पूरे एनसीआर में इस समय शीतलहर जैसा मौसम है। रविवार में तापमान में और भी गिरावट आने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। जहां कई एनसीआर के कई शहरों में पारा 4 डिग्री सेल्सियस तक आ पहुंचेगा। दिन में साफ मौसम, रात में पाला मौसम विज्ञानियों के अनुसार जब हवा अचानक से बंद होती है आसमान साफ रहता है तो पाला अधिक पड़ता है, यह शाम से शुरू होकर सुबह तक पड़ता है। कई बार सुबह सुबह ईंख की पताई, सूखी घास और धान के पुआल पर बर्फ के छोटे छोटे कण सफेद आकार जैसे दिखाई देते हैं। इसी से तापमान में रात में तेजी से गिरावट आ रही है। इस समय पाला अधिक पड़ रहा है। साफ आसमान में पाला पड़ने से तापमान एक साथ गिरता है। दिन में धूप खिलने के साथ मौसम साफ दिन में धूप में अब तेजी नहीं रही। गाजियाबाद में पारा 5.1 डिग्री सेल्सियस पर आ पहुंचा है। इससे पहले शुक्रवार को दिन भर 12 किमी प्रति घंटा की गति से सर्द हवा रही। आज शनिवार को मौसम साफ रहने का अनुमान जताया गया है। आज हवा की गति 13 किमी प्रति घंटा से चलने का अनुमान है, जहां लोगों को शीतलहर का सामना करना पड़ेगा। 4 डिग्री सेल्सियस तक जायेगा कल पारा रात का पारा 5 डिग्री सेल्सियस पर आ पहुंचा है। पिछले वीक में हवा की गति बदलती रही। जहां तेज हवा चलने से सर्दी बढ़ी। अभी दिसंबर माह आधा बीतने को है। आने वाले दिनों में पारा 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचना बताया जा रहा है। रविवार को पारे में गिरावट रहेगी। वहीं दिन में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा। एनसीआर में आज साफ हुई हवा गाजियाबाद, नोएडा व एनसीआर में इंदिरापुरम समेत दूसरे क्षेत्रों की हवा आज फिर साफ हुई है। बारिश से पूरे एनसीआर क्षेत्र में एक्यूआई में गिरावट आई थी। लेकिन रात से AQI में फिर कम हुआ है। लेकिन आज हवा की गुणवत्ता सूचकांक घट गया है। एनसीआर में नोएडा समेत अन्य शहरों में हवा साफ होने से लोगाें को राहत है। NCR में आज AQI

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *