गाजे बाजे के साथ रुद्र चंडी महायज्ञ की तैयारी

बोकारो | बोकारो के कैंप-2 केदारेश्वर शिव मंदिर प्रांगण में आगामी 17 से 21 फरवरी तक रुद्र चंडी महायज्ञ, शिव पारायण शिव कथा, हनुमंत व श्रीराधे कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर सोमवार को मूर्ति को गाजे-बाजे के साथ दर्जनों श्रद्धालुओं ने जयकारा लगाते हुए हल्दी लगाकर मंगल गीत गाया। पंडित ब्रह्मानंद उपाध्याय एवं निकेश शास्त्री ने बताया कि आज से पूजा प्रारंभ हो गया है। 17 फरवरी को कलश यात्रा, पंचांग पूजा, मंडप प्रवेश, वेदी पूजा, गुरुवार नगर भ्रमण, शुक्रवार प्राण प्रतिष्ठा व शनिवार को पूर्णाहुति होगी। मौके पर संतोष ओझा, पवन श्रीवास्तव, हरेराम सिंह, गणनायक, सुखवंती देवी आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *